Headline
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

ऋषिकेश के रायवाला क्षेत्र में पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

[ad_1]

ऋषिकेश।   देवभूमि में बढ़ते अवैध नशे का काला कारोबार बड़े स्तर पर किया जा रहा है। नशा तस्कर युवाओं को भविष्य बर्बाद करने में लगे हुए है। जिसमें बेरोजगार युवाओं की तो छोड़ो,  हिंदुस्तान की इस समय की सबसे प्रतिष्ठित पार्टी भारतीय जनता पार्टी के युवा भी इस कारोबार से अछूते नहीं है।

हालांकि, पुलिस भी नशा तस्करों के मसूबों को नाकाम करने में लगी है। जिसमें पुलिस को थोड़ी बहुत सफलता मिल भी रही है। ताजा मामला देहरादून जिले के रायवाला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार रायवाला थाना पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया कि पुलिस एचपी पेट्रोल पंप के पास खांड गांव से हरिद्वार जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को कार संख्या UKO7-AW-4939 में बैठे तीन लोग संदिग्ध लगे।

थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी के मुताबिक, जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे हड़बड़ा गए और कार को मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। तीनों ने कुछ सामान छुपाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें भी वो कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस को उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के नाम देवेंद्र पोखरियाल (31वर्ष) उर्फ भट्टी, दीपक सिंह रावत (27वर्ष) उर्फ दीया और सुभांकित रावत (27वर्ष) उर्फ मन्नू है। यह सभी जो गढ़ी मयचक, श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले हैं।

बता दें कि सुभांकित रावत (27वर्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी भी है।  इससे पूर्व भी भाजपा की युवा मोर्चा जिले की टीम में शामिल एक दूसरे  युवक को महापौर की फेसबुक आईडी और वेरीफाइड पेज को हैक करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।  भारतीय जनता पार्टी के जिले की टीम में बैठे यह  पदाधिकारी इस तरह के कारनामे करके भारतीय जनता पार्टी की साख को जिस तरह बट्टा लगा रहे हैं, इससे भाजपा के उच्च अधिकारी इन सभी मामले को संज्ञान कैसे लेते हैं यह देखने वाली बात है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top