Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

ऋषिकेश गंगा भोगपुर में दो स्पा सेंटर और एक रिजॉर्ट सील

ऋषिकेश।रविवार को एसडीएम यमकेश्वर प्रमोद कुमार की अगुवाई में तहसील प्रशासन की टीम गंगा भोगपुर स्थित जंगल रिजॉर्ट्स पहुंची। टीम सबसे पहले नीरज रिवर जंगल रिजॉर्ट में पहुंची। यहां एसडीएम ने रिजॉर्ट के मैनेजर को स्पा सेंटर के प्रशिक्षित कर्मचारियों, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों और कर्मचारियों के पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी।

रिजॉर्ट के मैनेजर ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालन ऋषिकेश स्थित नीरज क्लीनिक से होता है। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर में मसाज करने वाली टीम बुलाने पर आती है। मैनेजर ने कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जानकारी भी उपलब्ध नहीं करा पाया। इसके बाद एसडीएम ने रिजॉर्ट के स्पा सेंटर को सील कर दिया।

इसके बाद टीम ने पनांबी रिजॉर्ट पर पहुंची। यहां रिसेप्शन के पांच सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। रिजॉर्ट के अन्य स्थानों के कैमरे बंद पड़े थे। यहां भी रिजॉर्ट के स्पा सेंटर प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं थे। इस पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना प्रशिक्षित कर्मचारी के कैसे स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा है।

एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को सील कर दिया। टीम ने इसी रिजॉर्ट के पास में बने डाउनटाउन रिजॉर्ट में छापा मारा। एसडीएम ने रिजॉर्ट के मैनेजर से संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे। मैनेजर मौके पर अनुमति, पंजीकरण आदि दस्तावेज नहीं दिखा पाया। एसडीएम ने रिजॉर्ट को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनजीत सिंह गिल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यमकेश्वर तहसील प्रशासन ने गंगा भोगपुर में बने जंगल रिजॉर्ट में छापा मारा। प्रशासन ने दस्तावेज न प्रस्तुत करने पर एक रिजॉर्ट को सील कर दिया। वहीं प्रशिक्षित कर्मचारी न होने के चलते दो जंगल रिजॉर्ट के स्पा सेंटर को सील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top