Headline
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित

ऋषि सुनक के खिलाफ बगावत, सरकार को टालना पड़ा अहम विधेयक पर मतदान

लंदन। ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पहली बार अपनी ही पार्टी के सांसदों की बगावत की धमकी का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कारण उन्हें ब्रिटिश सरकार की मकान निर्माण की योजना संबंधी विधेयक पर मतदान टालना पड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनक की टोरी पार्टी के करीब 47 व अन्य सांसदों के साथ मिलकर लेवलिंग-अप व रिजनरेशन बिल में संशोधन के प्रस्ताव पर दस्तखत किए हैं। इससे स्थानीय परिषदों द्वारा अनिवार्य रूप से मकानों के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने पर रोक लग सकती है।

यह विधेयक आज हाउस ऑफ कामंस में चर्चा के लिए वापस आएगा और इस पर अगले सोमवार को मतदान होने वाला था। पीएम सुनक के समक्ष इस विधेयक पर मतदान में हार का खतरा है, क्योंकि उन्हें सिर्फ 69 सदस्यों का कामकाजी बहुमत हासिल है। यदि 47 बागी सदस्यों को विरोधी लेबर व अन्य विपक्षी दलों का समर्थन मिला तो उनकी पहली पराजय हो सकती है।

इस विधेयक पर आज चर्चा की संभावना है, लेकिन एक सरकार अधिकारी का कहना है कि इस पर मतदान सोमवार को नहीं होगा। अधिकारी ने कहा कि सदन की कार्यसूची में इसके लिए वक्त की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि लेवलिंग-अप मंत्री मिशेल गोव अगले कुछ सप्ताहों में इस विधेयक पर सांसदों के साथ चर्चा जारी रखेंगे और उम्मीद है कि वे क्रिसमस बाद तक मतदान टालने में कामयाब रहेंगे।

ब्रिटिश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मकान निर्माण करना चाहती है, इसलिए यह विधेयक लाकर स्थानीय निकायों के लिए लक्ष्य तय कर अनिवार्य रूप से उनका निर्माण कराना चाहती है। कंजरवेटिव पार्टी व विपक्ष यदि इसमें संशोधन लाकर योजना पर अमल रुकवा दें तो यह सुनक सरकार के लिए एक तरह की हार या बड़ा झटका हो सकता है। देखना होगा बुधवार को होने वाली बहस में सुनक सरकार व उनकी पार्टी के सांसद तथा विपक्षी दल क्या रुख अपनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top