Headline
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

एक अक्टूबर से शुरू होगा सलमान का बिग बॉस 16, मेकर्स ने की घोषणा

[ad_1]

काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे बिग बॉस 16 का प्रसारण अक्टूबर में शुरू होगा। इस बार फिर शो को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। अब मेकर्स ने शो के प्रीमियर डेट पर अपनी मुहर लगा दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मेकर्स ने घोषणा की है कि बिग बॉस 16 का प्रसारण 1 अक्टूबर से शुरू होगा। एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान दर्शकों से मुखातिब होते नजर आए हैं।

बिग बॉस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रीमियर डेट का ऐलान किया है। बिग बॉस ने अपने ट्वीट में लिखा, हर रूल को करके ब्रेक, आ रहे हैं बिग बॉस लेने अच्छे-अच्छों का केस। देखिए बिग बॉस 16 1 अक्टूबर से। फर्स्ट डे और फर्स्ट शो रात 9:30 बजे सिर्फ कलर्स पर। इस शो के प्रोमो में पूर्व प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को भी दिखाया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिविन नारंग का नाम बिग बॉस 16 के लिए तय हो चुका है। शो के पिछले सीजन में भी उनके शामिल होने की चर्चा चली थी। टीवी अभिनेत्री कनिका मान इस शो की शोभा बढ़ा सकती हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ चुकीं जन्नत जुबैर का नाम भी इस शो से जोड़ा जा रहा है। मान्या सिंह, मदिराक्षी मंडल, प्रकृति मिश्रा, शालीन भनोत और टीना दत्ता जैसे सेलेब्स शो का हिस्सा बन सकते हैं।

पिछले साल पहले बिग बॉस का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर किया गया था। इसके बाद शो को कलर्स चैनल पर शुरू किया गया था। इस बार शो के ओटीटी संस्करण का प्रसारण नहीं हुआ। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की विजेता अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल बनी थीं। बाद में जब टीवी पर शो का प्रसारण हुआ, तो तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विजेता बनी थीं।

बिग बॉस का प्रसारण काफी समय से कलर्स चैनल पर हो रहा है। यह शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर के प्रारूप का अनुसरण करता है। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में आया था। सलमान बिग बॉस 4 से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के पहले सीजन के होस्ट अभिनेता अरशद वारसी थे। दूसरा सीजन अभिनेत्री शिल्पा ने होस्ट किया था। तीसरे सीजन के होस्ट अमिताभ बच्चन थे।

भले बिग बॉस लोकप्रिय शो रहा है, लेकिन कई टीवी कलाकारों ने इस शो का ऑफर ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, मुनमुन दत्ता, अध्ययन सुमन और आदित्य नारायण जैसे सेलेब्स ने शो के लिए अपनी हामी नहीं भरी।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top