देहरादून।बिजली विभाग हरबर्टपुर द्वारा विद्युत चोरी रोकने व लाइन लॉस कम करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ।बिजली विभाग की टीम ने आज तड़के हरबर्टपुर क्षेत्र के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया इस अभियान में कुल 5 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए इन सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है उपखंड अधिकारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता व उनकी टीम ने हरबर्टपुर,सहसपुर क्षेत्र के इलाकों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करने वाले 5 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
