Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप की टीम को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, जानिए कौन-कौन होंगे टीम इंडिया के चेहरे

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप में के लिए कुछ महीने बचे हैं, ऐसे में सौरव गांगुली ने कहा कि कोच राहुल द्रविड़ जुलाई में इंग्लैंड सीरीज से विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों को चुन सकते हैं।

बीसीसीआई अक्ष्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका देने की संभावना है, जोकि इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेलेंगे। टीम के प्रुमख खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के चोटिल या अन्य वजहों के कारण भारतीय टी20 टीम में काफी प्रयोग हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे हैं तो वहीं आयरलैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। लेकिन टी20 वर्ल्ड के लिए कुछ महीने बचे हैं। ऐसे में गांगुली ने कहा है कि विश्व कप के संभावित खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से खेलेंगे।

सौरव गांगुली से जब पूछा गया कि क्या आईसीसी इवेंट के साल में खिलाड़ियों को रोटेट करना सही विकल्प है। इस पर जवाब देते हुए गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, श्श्राहुल द्रविड़ इस चीज पर नजर बनाए हुए हैं। वह कुछ स्टेज पर एक सैटल खिलाड़ियों के साथ खेलने की प्लानिंग बना रहे हैं। शायद अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे से। हम उन खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू करेंगे, जिनके अक्टूबर में टी20 विश्व कप में खेलने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रही युवा भारतीय टीम ने भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में शानदार वापसी की है।

भारत को इंग्लैंड के इस दौरे पर एक रिशेड्यूल टेस्ट मैच के अलावा तीन टी20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर टीम इंडिया 4 दिन का एक वॉर्म-अप मैच के अलावा दो टी20 अभ्यास मैच भी खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top