Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

करोड़ों का घोटाला,अभी तक जांच नही हुई पूरी?

देहरादून।उत्तराखंड सिडकुल में करोड़ों के घोटाले और अनियमितता में देहरादून और उधम सिंह नगर जिलों लेटलतीफी कम नहीं हुई है।ऐसे में डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने दोनों जिलों के एसएसपी को अगले 1 माह के अंदर जांच की रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है।उत्तराखंड के चर्चित सिडकुल घोटाले की पुलिस एसआईटी जांच 3 साल से लंबित चल रही है। फरवरी 2019 में शासनादेश पर शुरू की गई एसआईटी जांच में देहरादून और उधम सिंह नगर जैसे 2 जिले लेटलतीफी का रवैया अपनाए हुए हैं. ऐसे में घोटाले को सुपरविजन करने वाले डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल द्वारा दोनों जिलों के पुलिस प्रभारियों को फटकार लगाई गई है. हालांकि, इन दोनों जिलों से संबंधित सिडकुल घोटाले की जांच फाइलों में निर्माण कार्य से संबंधित पीडब्ल्यूडी और पावर कारपोरेशन जैसे विभागों की गड़बड़ी की जांच पूरी न कर पाना एसआईटी जांच पर सवाल खड़े कर रहा है. ऐसे में गढ़वाल डीआईजी नगन्याल ने संबंधित विभागों से पत्राचार कर एसआईटी जांच में सहयोग करने की अपील की गई है।

देहरादून में 11 और उधम सिंह नगर में 25 जांच की पत्रावली लंबित

उत्तराखंड के बहुचर्चित सिडकुल घोटाले से संबंधित 224 फाइलें हैं. जिनमें से देहरादून में 11 और उधम सिंह नगर में 25 पत्रावली की जांच लंबे वक्त से लंबित चल रही है. ऐसे में डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल द्वारा संबंधित जिलों के एसएसपी से सीधे बातचीत कर पेंडिंग चल रही फाइलों पर नाराजगी जाहिर की गई. साथ ही हिदायत दी गई कि अगले 1 महीने में संबंधित सरकारी विभागों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत कर तकनीकी और वित्तीय गड़बड़ी की जांच को अगले 1 महीने के अंदर निपटाया जाए. ताकि सभी 224 जांच फाइलों को एक साथ शासन में भेजा जा सके।डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल का भी कहना है कि जांच में काफी लंबा समय हो चुका है. उन्होंने सिडकुल घोटाले से जुड़े मामले तकनीकी और वित्तीय जांच रिपोर्ट संबंधित सरकारी विभागों से जल्द से जल्द पूरी करने की बात कही है. डीआईजी के मुताबिक 11 जिलों से जुड़ी जांच की फाइलें काफी पहले रेंज को मिल चुकी है, लेकिन देहरादून में 11 और उधम सिंह नगर में 25 फाइलों की जांच लंबित है. जिसे पूरा कराने के लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top