Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

कल उपराष्ट्रपति हरिद्वार में, पुलिस अलर्ट

हरिद्वार।उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 19 मार्च को देव संस्कृति विश्वविद्यालय आ रहे हैं। वह देसंविवि में नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन करेंगे। साथ ही एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे। विवि की ओर से संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करेंगे। यह जानकारी विवि के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या ने दी।

कल यानी 19 मार्च को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को सुरक्षा में तैनात अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया। साथ ही उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को किए गए प्रबंध की समीक्षा की।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल और एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी मौजूद रहे। पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वीवीआइपी ड्यूटी के लिए निर्धारित समय से तीन घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचे।

ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थान को भली-भांति चेक कर लें। यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलती है तो सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। वीवीआइपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए और पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही चेकिंग के बाद अंदर जाने की अनुमति दें।

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी व सादी वर्दी में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पहचान कर ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर दें। इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top