Headline
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन

‘कांतारा’ ने साल की सबसे कमाऊ फिल्म ‘केजीएफ 2’ को भी पछाड़ा, बॉक्स आफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड

बॉक्स आफिस पर धुंआधार कमाई कर रही ‘कांतारा’  ने हिंदी बेल्ट में रिटर्न के मामले में  केजीएफ 2 को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी बेल्ट में रिलीज हुए अभी 17 दिन हुए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का ताबड़तोड़ सिलसिला जारी है। 17 दिन में फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 42.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और यह यहां ना केवल सुपरहिट हो गई है, बल्कि  केजीएफ 2 को पछाडक़र साल की तीसरी सबसे ज्यादा प्रॉफिट उठाने वाली फिल्म भी बन गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी और उन्हीं के अभिनय से सजी ‘कांतारा’ के हिंदी वर्जन में लगी लागत लगभग 7.50 करोड़ रुपए है। अब अगर इस रकम को अब तक हुई कुल कमाई में से निकाल देते हैं तो यह 35.45 करोड़ रुपए बचती है, जो कि फिल्म का प्रॉफिट है। यह लागत के मुकाबले तकरीबन 472.66 फीसदी है। फिल्म का हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। अब बात यश स्टारर  केजीएफ 2 की करते हैं। यह भी ‘कांतारा’ की तरह ही होम्ब्ले फिल्म्स के बैनर तले बनी कन्नड़ फिल्म है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 14 अप्रैल 2022 को कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म की लागत तकरीबन 90 करोड़ रुपए बताई जाती है, जबकि हिंदी बेल्ट में इसकी कमाई लगभग 434.62 करोड़ रुपए रही थी।

इस हिसाब से फिल्म 344.62 करोड़ रुपए का प्रॉफिट उठाया था, जो कि लागत के मुकाबले करीब 382.91 प्रतिशत है। ‘कांतारा’ की कमाई की रफ़्तार देखते हुए यह स्पष्ट है कि जल्दी ही यह रिटर्न के मामले में तेलुगु फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ के हिंदी वर्जन को भी पछाड़ देगी और दूसरी सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन जाएगी। ‘कार्तिकेय 2’ के हिंदी वर्जन की लागत लगभग 4.5 करोड़ रुपए थी, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन करीब 30 करोड़ रुपए रहा। यानी कि इस फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपए का प्रॉफिट उठाया, जो कि लागत के मुकाबले लगभग 566.66 फीसदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top