Headline
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

हरिद्वार। आज धर्मनगरी हरिद्वार में चारों ओर आस्था का सैलाब उमड़ रखा है। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर हरिद्वार में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग पहुंच रखे है। हरकी पैड़ी से लेकर हरिद्वार के तमाम गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ लग रखी है। इस दौरान पुलिस बल की टीम भी भारी मात्रा में तमाम घाटों पर तैनात हो रखी है। आज सुबह से ही घाटों में लोग स्नान करने के लिए उतर रखे है। हालांकि इस दौरान लोग मंदिरों के दर्शन नहीं कर सकते है, क्योंकि सुबह पांच बजे से ही इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के चलते सूतककाल शुरु हो चुका है, जिसे देख तमाम मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए है।

अब चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद ही मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। मंदिरों के कपाट बंद होने की वजह से लोग हरिद्वार के गंगा घाट पर पहुंचकर डुबकी लगाकर तुरंत ही अपने गंतव्य की ओर प्रस्तान कर रहे है। इस वजह से गंगा घाटों पर भीड़ पिछले साल की मुकाबले में कम ही दिखाई दे रही है, लेकिन बाजारों में विभिन्न राज्यों के लोगों के पहुंचने की वजह से काफी चहल- पहल देखी जा रही है।

कारोबारियों के चेहरे पर भी खुशी की झलक देखी जा रही है। बाजार में विभिन्न राज्यों से पहुंची गाड़ियों को देख सड़क सुरक्षा व्यवस्था को कायम बनाए रखने के लिए पुलिस टीम मौजूद है। यातायात से लेकर गंगा घाटों पर पुलिस द्वारा तमाम इंतजाम किए गए है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की पहले सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग की जा रही है। लोगों में कार्तिक पूर्णिमा पर्व के स्नान को लेकर खाका उल्लास देखने को मिल रहा है। लोग पूरी श्रद्धा भाव से गंगा में डुबकी लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top