Headline
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1
जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त
जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सड़कों पर उतरे,अतिक्रमण और पॉलिथीन देख भड़के

देहरादून।आईएएस दीपक रावत अपने तेज तर्रार रवैये और तुरंत एक्शन लेने के लिए जाने जाते हैं। इस वक्त कुमाऊं कमिश्नर की जिम्मेदारी उनके ऊपर है, लेकिन उनका रुख पहले जैसा ही है। हल्द्वानी की सड़कों पर उतर गए और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और साथ ही अनियमितता मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाढूंगी रोड पर हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट में भी छापेमारी की।जहां आरा मशीन में लकड़ी के स्टॉक और बिजली खपत में संदिग्धता पाए जाने पर विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच कराई और साथ ही खाम की जमीन पर बनी दुकानों में बिना परमिशन के दो मंजिला बनाए जाने पर कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए। कमिश्नर दीपक रावत ने बाजार में टैक्स चोरी कर लाए जा रहे गुटके और सिगरेट पर भी जीएसटी के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं, कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी शहर की व्यवस्थाओं को देखना चाहिए. गौर हो कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को भी हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की थी। जहां कई तरह की अनियमितताएं पाई गई थी। जिसके बाद कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिए थे।एक बार कुमाऊं कमिश्नर जिला प्रशासन के टीम के साथ सड़कों पर उतरे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।वहीं, उनके निरीक्षण के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

इन दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी और निरीक्षण का कार्य कर रहे हैं।इसी कड़ी में दीपक रावत आज हल्द्वानी बाजार की सड़कों पर उतरे। इस दौरान दुकानदारों की ओर से फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाजार में धड़ल्ले हो रहे पॉलिथीन के इस्तेमाल पर भी नाराजगी वक्त की।उन्होंने नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट को पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top