Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

कू का ऐलान, ट्विटर में एलन मस्क का ‘शिकार’ बने कर्मियों को देगा नौकरी

नई दिल्ली।  एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद वहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। मस्क के आने से ट्विटर में जो ‘तूफान’ आया, उसकी चपेट में कंपनी के भारतीय कर्मचारी भी आए। अब ऐसा लगता है कि इसकी भरपाई भारतीय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू करने वाला है।
कू के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने कहा है कि वह उन ट्विटर कर्मचारियों को लेने के लिए तैयार हैं जिन्हें या तो हटा दिया गया है या जिन्होंने मस्क के फरमानों के चलते ट्विटर को गुडबाय कहा है। हाल ही में कई लोगों ने अपने ट्विट में रिपिट राईट लिखा, जो ट्रेंड में भी रहा है। हम कुछ ट्विटर पूर्व कर्मचारियों को काम पर रखेंगे क्योंकि हम विस्तार करते रहेंगे और अपने बड़े अगले दौर की तरफ जाएंगे। उन्होंने पूर्व ट्विटर कर्मचारियों के लिए लिखा कि वो वहां काम करना डिजर्व करते हैं, जहां उनकी प्रतिभा को महत्व दिया जाता है।

कू  ने हाल ही में बताया है कि ट्विटर को स्ट्रांग टक्कर देने के लिए वह दूसरे देशों में भी अपने प्लेटफॉर्म को लॉन्च करेगा। इसमें बांग्लादेश, फिलिपींस, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे देशों के नाम शामिल होंगे।
कू एक देसी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है और इसे सिर्फ महज 3 साल पहले लॉन्च किया गया था। द्मशश ने हाल ही में जानकारी शेयर की थी कि उनके ऐप को 5 करोड़ डाउनलोड को पार किया जा चुका है। देश में जब कोविड महामारी अपने चरम पर थी, तब कू ने शुरुआत की थी। क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर बहुत जल्द यह प्लेटफॉर्म लोकप्रिय हो गया है और उसके बाद केंद्र सरकार व उसके मंत्रियों ने भी बड़ी संख्या में इस प्लेटफॉर्म को जॉइन किया है।

बात करें ट्विटर की, तो एलन मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी में धड़ाधड़ छंटनी की है। टॉप लेवल से लेकर एक आम कर्मचारी पर तक छंटनी की गाज गिरी। भारत में भी बड़े पैमाने पर ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ी है। करीब 3700 लोगों को ई-मेल भेजकर यह बताया गया कि उन्हें निकाला गया है। हाल में ट्विटर के स्टाफ को मस्क ने एक मैसेज दिया। उन्होंने वर्कर्स से यह बताने को कहा कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top