Headline
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

कृष 4 के लिए तैयार ऋतिक और राकेश रोशन

ऋतिक रोशन ने अपने एक्टिंग करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। कृष सीरीज ने उन्हें देशभर में एक सुपरहीरो के रूप में पहचान दिलाई है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों फिल्में सुपरहिट रही हैं और अब चौथे पार्ट को लेकर भी दर्शकों के बीच गजब की उत्सुकता है। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के मुताबिक, ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन अगले पार्ट की शूटिंग के लिए तैयार हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कृष 4 की तैयारियां और फिल्म की कास्टिंग इसी साल जून में शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि, राकेश रोशन ने अभी यह तय नहीं किया है कि फीमेल लीड के लिए किस एक्ट्रेस को लिया गया है। जल्द ही निर्माता-निर्देशक हीरोइन का नाम भी फाइनल करेंगे। ऋतिक सबसे पहले फिल्म विक्रम वेधा का शूट पूरा करेंगे। इसके बाद उन्हें 100 दिन लगातार फिल्म फाइटर की शूटिंग करनी है। फिर वह कृष 4 का काम शुरू करेंगे।

इससे पहले राकेश रोशन ने कहा था कि कृष 4 एक बहुत बड़ी फिल्म होगी। इसे तभी बनाया और रिलीज किया जाएगा, जब कोरोना वायरस पूरी तरह से दुनिया से चला जाएगा। इस सुपरहीरो फिल्म में बड़े एक्शन और स्पेशल इफेक्ट वाले सीन होंगे, जिनके लिए काफी तैयारी भी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा था, मुझे कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार है। इसके बाद कृष 4 की शूटिंग शुरू होगी, क्योंकि मैं इसकी शूटिंग आधी-अधूरी नहीं छोडऩा चाहता।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी राकेश रोशन भले ही एक्टिंग में ज्यादा सफल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों को जरूर आकर्षित किया। फिल्म खुदगर्ज के साथ उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने किशन कन्हैया और करण-अर्जुन जैसी फिल्में भी बनाईं।

कई लोगों के मन में यह सवाल हो सकता है कि कृष की शुरुआत हुई कहां से? 2003 में राकेश रोशन के निर्देशन में साइंस फिक्शन फिल्म कोई…. मिल गया रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक नया सुपरहीरो दिया। कोई मिल गया के बाद पैदा हुआ कृष, जिसका कमाल हमें फिल्म कृष में देखने को मिला। राकेश रोशन ने कृष 3 के लिए लंबा इंतजार करवाया। 2006 में कृष की सफलता के बाद कृष 3 2013 में आई।
ऋतिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं। ऋतिक साउथ की फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। यह इसी नाम से बनी सुपरहिट तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। ऋतिक अपनी सुपरहिट फिल्म वॉर के सीच्ल वॉर 2 में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top