Headline
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CM धामी के कार्यों पर मुहर लगाते हुए उनकी पीठ थपथापाई

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर मुहर लगाते हुए उनकी पीठ थपथापाई। कहा कि धामी उत्तराखण्ड के विकास की फिक्र करते हैं। वह जब भी दिल्ली आते हैं राज्य के लिए डिमांड की लम्बी फेहरिस्त उनके हाथ में होती है। देवभूमि को बहुत अच्छा मुख्यमंत्री मिला है। शाह ने खासतौर पर देश के राज्यों में सबसे पहले उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने पर धामी की जमकर सराहना की।

अमित शाह मंगलवार को गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित विशाल ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन करना चाहता हूं, आज उनके नेतृत्व में पूरे भारत में सबसे पहले यूसीसी लाने का काम उत्तराखण्ड ने किया है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनसंघ ने अपनी स्थापना के समय से एक ही मांग रखी थी समान नागरिक संहिता। मुझे गर्व होता है कि पूरे भारत में सबसे पहले यह काम हमारे धामी जी ने किया और प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसी तर्ज पर देश में यूसीसी लाने के लिए हमारे संकल्प पत्र में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

अमित शाह ने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ धामी पहाड़ी उत्पादों की भी ब्रांडिंग कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में सीएम धामी ने उत्तराखंड के मिलेट्स को पूरी दुनिया में भेजने का बेहतरीन काम किया है। उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सच साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो भी कल्याणकारी योजनाएं लाई है उनको लागू करने में भी उत्तराखंड नंबर वन है और धामी ने सारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी केन्द्रीय नेता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी धामी की कई बार तारीफ कर चुके हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तो हाल ही में मुख्यमंत्री धामी को ऑलराउण्डर राजनेता की संज्ञा दी है। ऐसा ऑलराउण्डर जिसने हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित की है। दरअसल, धामी को एक परफैक्ट सीएम मटीरियल माना जाता है। सरकार और संगठन के बीच उन्होंने गजब का तालमेल बैठा रखा है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार केन्द्र सरकार के साथ जबरदस्त कदमताल कर रही है। प्रधनमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की धामी स्वयं मॉनीटरिंग करते हैं ताकि राज्य में पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ पहुंचे। सिल्क्यारा टनल हादसा और जोशीमठ जैसी आपदा का भी धामी सरकार ने डटकर मुकाबला किया। जी20 के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन करके धामी सरकार ने देश और दुनिया का ध्यान उत्तराखण्ड की ओर खींचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top