Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

केजीएफ चैप्टर 3 की शूटिंग में होगी देरी, प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर ने बताई वजह

सुपरस्टार यश के जन्मदिन के मौके पर केजीएफ फिल्म सीरीज के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर ने  केजीएफ चैप्टर 3 के संबंध में बड़ा अपडेट दिया है। विजय ने बताया कि अब  केजीएफ चैप्टर 3 की शूटिंग 2024 में नहीं बल्कि साल 2025 में शुरू होगी, वहीं फिल्म रिलीज 2026 में होगी। अब सवाल यह उठता है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने में इतना वक्त क्यों लग रहा है?

रिपोर्ट के मुताबिक, केजीएफ फ्रेंचाइजी के निर्देशक प्रशांत नील, प्रभास की फिल्म सालार की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म सालार की शूटिंग खत्म करने के बाद प्रशांत, जूनियर एनटीआर की फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे। इस तेलुगू फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी और अगले साल रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का काम खत्म करने के बाद ही प्रशांत  केजीएफ चैप्टर 3 पर ध्यान केंद्रित करेंगे। होम्बले फिल्म्स के संस्थापक विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने खुलासा किया था कि उनकी सालार ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी  केजीएफ से बड़ी होगी।

उन्होंने कहा था, फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। केवल क्लाइमेक्स बाकी है, जिसे हम जनवरी में पूरा करेंगे। यह हमारी अब तक की किसी भी अन्य फिल्म से बड़ी होगी। बता दें, प्रभास और श्रुति हासन की यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
प्रोड्यूसर विजय ने बताया था कि वह केजीएफ फ्रेंचाइजी को मार्वल यूनिवर्स की तरह विकसित करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, हम अलग-अलग फिल्मों से रोचक किरदारों को साथ लाकर डॉक्टर स्ट्रेंज जैसी यूनिवर्स क्रिएट करना चाहते हैं। जैसा स्पाइडरमैन: होमकमिंग में या फिर डॉक्टर स्ट्रेंज में हुआ था, ताकि हम आसानी से और कम समय में अधिक दर्शकों तक पहुंच सके।

केजीएफ 2 ने दुनियाभर से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक बटोरे हैं। यह 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली चौथी भारतीय फिल्म है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर बाहुबली 2 के ग्लोबल कलेक्शन को मात दे दी। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 552 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बाहुबली 2 526 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top