Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

केदारनाथ धाम पहुंची बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल,बाबा केदार के किए दर्शन

रुद्रप्रयाग।रविवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक विजेता साइना नेहवाल ने अपने पिता डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारपुरी पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस मौके पर साइना ने कहा कि वह खुशनसीब है कि उसे बाबा केदार के दर्शन और पूजा अर्चना करने का सौभाग्य मिला।

इस मौके पर बदरी केदार मंदिर समिति की अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारपुरी पहुंचने पर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का स्वागत किया और उन्हें बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया।उन्होंने कहा कि साइना नेहवाल भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है।भारतवासियों को उनपर गर्व है।

उत्तराखंड में 3 मई से गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई थी।ऐसे में अबतक चारधामों में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उत्तराखंड पहुंचने पर पुलिस प्रशासन को यात्रा व्यवस्था बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने पूरे शबाब पर है।देश और विदेश से हजारों की तादाद में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं।इस कड़ी में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने केदारधाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किये और अपने पिता के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की।वहीं, इस मौके पर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने साइना नेहवाल को बाबा केदार का प्रसाद भेंटकर उनका केदारपुरी में स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top