Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

केदारनाथ हेली कॉप्टर:एक दिन में फुल हुई 10 दिन की हेली टिकटें

देहरादून।चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया था, जिसमें 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 27 मई तक फुल हो चुकी है।

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है, जिसके बाद ही आईआरसीटीसी पोर्टल पर हेली टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए हेली सेवा की मांग ज्यादा है। अब तक सात कंपनियों की ओर से दो हजार से अधिक शटल संचालित किए गए। केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण हेली सेवा की उड़ान प्रभावित रही। जिन यात्रियों का टिकट रद्द किया गया, उन्हें पूरा किराया वापस किया गया है।

वर्तमान में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से सात कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। 12 मई को हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खोला गया था। एक दिन में 18 से 27 मई तक 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही आगे की यात्रा के लिए बुकिंग स्लॉट तय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top