Headline
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह

केदारपुरी में श्रद्धालु ले सकेंगे सुपर फास्ट इंटरनेट सेवा का लाभ, PMO तक बिना अटके हो सकेगी वीडियो कांफ्रेंसिंग

[ad_1]

केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है।

देहरादून।  केदारनाथ धाम में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या अब हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या है। धाम में भी सिग्नल कमजोर होने से कई बार मोबाइल जवाब दे जाते हैं। यात्रा मार्ग पर तैनात प्रशासन व पुलिस की टीम को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। समस्या से निपटने के लिए उत्तराखंड स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क के माध्यम से केदारनाथ में 250 एमबीपीएस क्षमता का इंटरनेट स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

केदारनाथ धाम में 250 एमबीपीएस का स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इस सुविधा से केदारपुरी में सुपर फास्ट इंटरनेट सेवा का श्रद्धालु लाभ ले सकेंगे। साथ ही सचिवालय से पीएमओ तक बिना किसी बाधा वीडियो कांफ्रेंसिंग हो सकेगी। पैदल मार्ग पर भी निजी कंपनी के सहयोग से छोटे-छोटे मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी के निदेशक आईपीएस अमित सिन्हा की अनुमति के बाद इस व्यवस्था के लिए निजी कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। इस सुविधा से केदारनाथ में 24 घंटे सुपर फास्ट इंटरनेट सेवा उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु वीडियो कॉल के जरिये भी परिजनों से बातचीत कर सकेंगे। साथ ही केदारनाथ में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरा भी बेहतर तरीके से काम करेंगे, जिससे यात्रियों की सही संख्या मिलती रहेगी। स्वान के परियोजना निदेशक संजीव शर्मा ने बताया कि इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं समय से पूरी की जा रही हैं।

पैदल मार्ग पर लगेंगे मोबाइल टॉवर

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए एक निजी कंपनी छोटे-छोटे मोबाइल टावर स्थापित करेगी। गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट सहित अन्य स्थानों पर यह टावर लगाए जाएंगे। गौरीकुंड में टावर को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। टावरों को एक-दूसरे से लिंक करने के लिए ओएफसी केबिल भी बिछाई जा रही है। मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने कहा एक पखवाड़े में केदारनाथ में सुपर फास्ट इंटरनेट सेवा बहाल हो जाएगी। साथ ही पैदल मार्ग पर भी एक माह के भीतर मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top