Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले डॉ0 धन सिंह रावत, फ्री डायलिसिस व आयुष्मान योजना को लेकर दी जानकारी, कोरोना की निःशुल्क बूस्टर डोज देने पर जताया आभार

[ad_1]

देहरादून । सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश के जनपद ऊधमसिंह नगर में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में आमंत्रित किया। डॉ0 रावत ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत राज्य को जारी रूपये 1129.35 करोड़ के बजट एवं निःशुल्क बूस्टर डोज उपलब्ध कराने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में आयुष्मान योजना एवं वैक्सीनेशन अभियान के बेहत्तर संचालन के लिये डॉ0 रावत की जमकर सराहना की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि केरल दौरे से लौटते समय नई दिल्ली में आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ0 रावत ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को जनपद ऊधमसिंह नगर में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन हेतु आमंत्रित किया, जिस हेतु उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहत्तर क्रियान्वयन के लिये आगामी अगस्त माह में तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री को राज्य में संचालित टीबी मुक्त अभियान, अयुष्मान योजना के क्रियान्वयन, वैक्सीनेशन अभियान व राज्य के प्रत्येक जिला अस्पतालों में किडनी रोगियों के निःशुल्क डायलिसिस सहित उन्हें घर से लाने व पहुंचाने के लिये निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की जानकारी दी।

उन्होंने राज्य में बाल मृत्यु दर कम करने हेतु प्रत्येक जनपद में नर्सिंग स्टॉफ को प्रशिक्षण देने के लिये अलग से बजट की मांग की। जिस पर उन्होंने सकारात्मक रूख अपनाते हुये सभी केन्द्र पोषित योजनाओं में आवश्यकतानुसार धनराशि उपलब्ध कराये जाने की बात कही। इसके अलावा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में आयुष्मान योजना के बेहत्तर क्रियान्वयन एवं वैक्सीनेशन अभियान के सफल संचालन पर डॉ0 धन सिंह रावत की सराहना की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top