Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत तीन दिवसीय केरल दौरे पर, कहा- केरल की बेहत्तर व्यवस्थाओं को उत्तराखंड में भी करेंगे लागू

[ad_1]

केरल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण कर ली जानकारी

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत इन दिनों केरल के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने केरल के स्कूलों, कॉलेजों एवं अस्पतालों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्यपद्धति को जाना। इसके साथ ही डॉ0 रावत ने वहां के इंजीनियरिंग कॉलेज, आयुर्वेदिक अस्पतालों एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कामकाज की भी जानकारी ली। डॉ0 रावत ने कोल्लम स्थित माता अमृतानंद मठ एवं तिरूवनंतपुरम में पद्मनाभ मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिये पूजा-अर्चना की।

सूबे के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि वह इन दिनों केरल राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि केरल राज्य की शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं कार्यपद्धति को समझने के लिये यहां के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं अस्पतालों का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों व अधिकारियों से विभिन्न पहलुओं पर वार्ता कर जानकारी हासिल की। इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं आयुर्वेदिक कॉलेजों की कार्यप्रणाली को भी जाना।

डॉ0 रावत ने बताया कि केरल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। उन्होंने बताया कि यहां केरल के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये अभिनव प्रयोगों को उत्तराखंड में भी लागू किया जायेगा, विशेषकर टेली मेडिसिन सेवाओं में केरल के अनुभवों का लाभ राज्य को पहुंचाया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अपने केरल प्रवास के दौरान उन्होंने वहां के आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यशैली को भी बारीकी से जानने का प्रयास किया। इस दौरान डॉ0 रावत ने राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किये गये अभिनव प्रयोगों एवं अनुभवों को भी साझा किया। इससे पूर्व डॉ0 रावत ने कोल्लम स्थित माता अमृतानंद मठ के दर्शन कर माता अमृतानंदामयी से आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही तिरूवनंतपुरम में पद्मनाभ मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिये पूजा-अर्चना की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top