Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की अमृत योजना की समीक्षा, देहरादून समेत 18 निकायों में 24 घंटे जलापूर्ति का प्रस्ताव

देहरादून।कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में शहरी विकास विभाग के अतंर्गत अमृत योजना-2 के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।मंत्री अग्रवाल ने अमृत योजना-2 के तहत 24 घंटे जलापूर्ति योजना के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की. अमृत योजना-2 के तहत 18 स्थानीय निकायों और देहरादून में 24 घंटे जलापूर्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि अमृत-2 योजना के अंतर्गत सीवरेज/सेप्टेज प्रबंधन का कार्य 7 अमृत नगर (देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी-काठगोदाम एवं नैनीताल) किया जा रहा है. बैठक में मंत्री अग्रवाल को अवगत कराया गया कि अमृत योजना-2 के तहत बजट आवंटन केंद्र सरकार का 90 प्रतिशत तथा राज्य सरकार का 10 प्रतिशत है तथा अमृत-2 योजना को तीन फेज में वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

अमृत योजना-2 के तहत 18 स्थानीय निकायों और देहरादून में 24 घंटे जलापूर्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया है. अमृत योजना-2 के मुताबिक, जलापूर्ति तथा सीवर परियोजनाओं हेतु उत्तराखंड पेयजल निगम को कार्यकारी एजेंसी के रुप में नामित किया जाना प्रस्तावित है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को विधानसभा में शहरी विकास विभाग के अतंर्गत अमृत योजना-2 के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. मंत्री अग्रवाल ने अमृत योजना-2 के तहत समस्त निकायों को जलापूर्ति योजनाओं को अमल पर लाने, निकायों व शहरों के चयन के मानक तथा 24 घंटे जलापूर्ति योजना के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में लगभग 646 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई अमृत-2 योजना के संबंध में निर्देश दिया कि संबंधित कार्य समय और गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top