Headline
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक,सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

(अल्मोड़ा)।आज कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के स्याही देवी मंडल के विभिन्न ग्रामसभा पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत स्याही देवी मंडल के सकनियाकोट,भ्योगाड़,तीलौरा, ग्वालाकोट और ज्यूला ग्रामसभाओं का भ्रमण कर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। सर्वप्रथम इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व समस्त ग्रामवासियों का उन्हें विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जिताने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याएं सुनी जिनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

वही उन्होंने सभी ग्रामवासियों के साथ सरकार की जनउपयोगी व कल्याणकारी योजनाओं को साझा किया। कैबिनेट मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा मां के समान है। पार्टी के लिए कार्यकर्ता निर्माण मूलमंत्र है। बूथ का कार्यकर्ता जन-जन की सोच बदल रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे,जिसके लिए मीडिया व सोशल टीम की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। साथ ही कहा कि सरकार जनता के लिए अच्छे निर्णय ले रही है। इन निर्णयों के बारे में जनता को बताना भी है। सरकार व संगठन परस्पर समन्वय से जनता के बीच जाकर कार्य करेंगे। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिनके निस्तारण के लिए मंत्री रेखा आर्या ने सभी को आश्वस्त किया,साथ ही कहा कि वह सभी क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करना चाहती हैं कि जिस मातृभूमि ने मुझे सबकुछ दिया है उसके सर्वांगीण विकास हेतु वह कृतसंकल्पित हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चिलवाल जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री कृपाल नयाल जी,जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद डंगवाल जी,महामंत्री श्री ललित तिवारी जी,स्याही देवी मंडल जिला उपाध्यक्ष श्री गणेश जलाल जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अशोक जलाल जी,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आनंद नेगी जी,एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश टम्टा जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री भूपाल मेहरा जी,हेम जोशी जी,गणेश आर्या जी,पप्पू मेहरा जी,भुवन जोशी जी सहित पार्टी कार्यकर्ता,मातृशक्ति और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top