Headline
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऊर्जा निगम के एसडीओ अशोक कुमार को सम्मानित किया

देहरादून।कैबिनेट मंत्री महाराज ने चकराता और त्यूणी तहसील क्षेत्र के सीमांत इलाके में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने व ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्या का त्वरित निस्तारण करने वाले ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी चकराता अशोक कुमार को पहाड़ के दुर्गम क्षेत्र में सराहनीय कार्य एवं प्रयासों के लिए सम्मानित किया।।

महाराज ने बुधवार को जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल में जागड़ा मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, मंदिर समिति समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। मेले का आयोजन गत 30-31 अगस्त को किया गया था।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि जौनसार-बावर संगीत की लोकप्रियता को देखते हुए वहां एक संगीत केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों को जल्दी ही भूमि का आवंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने जौनसार-बावर मेले और महासू देवता के मंदिर पर एक फिल्म बनाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया।

यहां गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम संस्थान के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि जागड़ा मेले में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस समेत स्वयंसेवकों ने बेहतर व्यवस्थाएं बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन प्रयासों के चलते श्रद्धालुओं को देवदर्शन करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

सतपाल महाराज ने कहा कि अच्छा काम करना अपने में एक सम्मान है। लेकिन इस तरह के सम्मान समारोह आयोजकों को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं। उन्होंने आस्था चैनल का विशेष धन्यवाद करते हुए बताया कि चैनल व अन्य ऑनलाइन माध्यम से 170 देशों के करीब 05 करोड़ लोगों ने मेले के लाइव दर्शन किए। जबकि करीब 15 लाख लोगों ने मंदिर के संबंध में गूगल में सर्च किया।

इन्हें किया गया सम्मानित

समारोह में एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, उपजिलाधिकारी व मंदिर समिति के अध्यक्ष सौरभ असवाल, विकासनगर व चकराता के क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, चकराता, कालसी व त्यूनी के तहसीलदार चमन सिंह, नायब तहसीलदार व मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जे.एस. नेगी, राजस्व उप निरीक्षक सुरेश चन्द जिनाटा, राजस्व उप निरीक्षक श्याम सिंह तोमर, राजस्व उप निरीक्षक अनिल सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता सुरेन्द्र सिंह नेगी, अपर सहायक अभियन्ता सम्पूर्णा नन्द सेमवाल, अपर सहायक अभियन्ता चन्दन सिंह पंवार, विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता अशोक कुमार, जूनियर इंजीनियर राज किशोर, पी.एम.जी.एस.वाई के जे.ई. उमेश शर्मा, त्यूनी के क्षेत्राधिकारी हरिश्चन्द्र चौहान, पी.आर.डी. हरेन्द्र रावत, त्यूनी के थाना प्रभारी आशीष रवियान, पंडित शिवराम महाविद्यालय त्यूनी की प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव, राकेश राणा, राजा थरोच, मंदिर समिति के संरक्षक दीवान सिंह राणा, जयपाल सिंह, पुजारी हरिश्चन्द्र नौटियाल, राजेन्द्र नौटियाल और शान्ति राम डोभाल को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top