Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अधूरी रह गई इच्छा,नहीं लिख पाएंगे IAS अधिकारियों की ACR, जानें कारण

देहरादून।अधिकारियों की एसीआर लिखने की सतपाल महाराज की इच्छा इस साल पूरी नहीं हो पाएगी। इस साल मुख्यमंत्री ही आईएएस अधिकारियों के कामों का मूल्यांकन करेंगे। इस साल अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां करने के लिए 22 अप्रैल अंतिम तारीख रखी गई है।

हाल ही में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों के रवैया को देखते हुए मुख्यमंत्री से आईएएस अधिकारियों की एसीआर लिखने का अधिकार मंत्रियों को दिए जाने की मांग की थी।इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी इस मामले पर विचार के बाद फैसला करने के लिए कहा था।फिलहाल इस विषय को लेकर विचार किया जा रहा है, लेकिन इस बीच शासन की तरफ से अधिकारियों को 2021-22 के लिए वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां किए जाने को लेकर आदेश जारी किया गया।

बता दें कि वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां करने के लिए 22 अप्रैल अंतिम तारीख रखी गई है।यानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएएस अधिकारियों का मूल्यांकन 22 अप्रैल तक हर हाल में करना है।लिहाजा आदेश पत्र में सभी अधिकारियों को अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द खुद का मूल्यांकन और अधीनस्थ आईएएस अधिकारियों का मूल्यांकन भी ऑनलाइन Sparrow वेबसाइट पर अंकित कर दें, ताकि मुख्यमंत्री भी 22 अप्रैल तक सभी आईएएस अधिकारियों का मूल्यांकन कर सकें।

खास बात यह है कि इस साल 2021-22 के लिए पूर्ववर्ती व्यवस्था के तहत ही वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि लिखी जा रही है।यानी मंत्रियों को आईएएस अधिकारियों का मूल्यांकन करने का अधिकार नहीं होगा, लेकिन निदेशक स्तर के आईएएस अधिकारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री अपना कमेंट दे सकते हैं, हालांकि उसको इसमें शामिल किया जाएगा या नहीं यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होगा।जाहिर है इससे यह तो तय हो गया है कि इस साल भी मंत्री अधिकारियों का मूल्यांकन नहीं कर पाएंगे।

उत्तराखंड में मंत्रियों को आईएएस अधिकारियों की एसीआर या वार्षिक मूल्यांकन का अधिकार इस साल नहीं मिल पाएगा. उत्तराखंड शासन से जारी हुए पत्र से साफ है कि इस साल भी पुरानी व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री ही अधिकारियों की अंतिम वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां करेंगे। इस तरह सतपाल महाराज द्वारा आईएएस अधिकारियों की सीआर लिखने की इच्छा कम से कम इस साल तो पूरी नहीं हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top