Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

कोटद्वार में ऊर्जा निगम ने बाकायदारों एक हजार से अधिक के कनेक्शन काटे,बिजली के बिल नहीं किए थे जमा

कोटद्वार। वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति के अंतिम सप्ताह में भी बिल का भुगतान न करने पर ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। बिल जमा न करने पर इस महीने अब तक 10 हजार से अधिक धनराशि के करीब 1000 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं जिसमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं।विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के नगर निगम क्षेत्र में तीन औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही हजारों घरेलू, व्यावसायिक व औद्योगिक कनेक्शन हैं।

इस वित्तीय वर्ष में ऊर्जा निगम को 27 करोड़ की वसूली का लक्ष्य मिला है जिसमें से 22 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई है। बाकी 5 करोड़ वसूलने के लिए विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। सबसे पहले बकायेदारों की सूची बनाकर उन्हें रिमाइंडर मैसेज किए गए। इसके बाद भी धनराशि जमा न करने पर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वहीं करीब छह करोड़ रुपये औद्याेगिक क्षेत्रों की फैक्टरियों पर बकाया चल रहे हैं। कोटद्वार व भाबर क्षेत्र में करीब पांच ऐसी फैक्टरियां हैं जिनमें जीएसटी छापे व बैंकों की ऋण अदायगी न होने से ताले लगे चुके हैं। इन फैक्टरियाें पर ऊर्जा निगम का भी लाखों का बकाया चल रहा है। अब उनसे बिल की धनराशि वसूलने के लिए राजस्व वसूली (आरसी) की प्रक्रिया चल रही है।

वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ सिटी कमल सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में मात्र चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सरकारी और गैर सरकारी सभी उपभोक्ताओं को लंबित बिलों का भुगतान करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top