Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर

टिहरी।उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् के तत्वाधान में जनपद क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 24 नवम्बर से 28 नवम्बर 2023 तक प्रतापनगर एवं कोटी कालोनी में एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। एक्रो फेस्टिवल में देश विदेश के 158 पायलटों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, जिसमें 50 विदेशी पायलट तथा 108 पायलट देश के विभिन्न राज्यों के शामिल हैं। इसके साथ ही कई गणमान्य अतिथियांे द्वारा भी आयोजन में प्रतिभाग किया जायेगा। पैराग्लाइडरों द्वारा प्रतापनगर से टैकऑफ कर कोटी कालोनी में लेडिंग की जायेगी।

आयोजन के सफल संचालन को लेकर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे द्वारा मंगलवार को कोटी कॉलोनी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने अवगत कराया कि एक्रो फैस्टिवल हेतु टैक ऑफ और लेडिंग प्वाइंट को तैयार कर लिया गया। इसके साथ ही फेस्टिवल में अतिथियों के सुविधा हेतु उच्च कोटी मोबाईल टॉयलेट स्थापित करने से लेकर साफ-सफाई व्यवस्था हेतु सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई। इसके साथ ही दोनों प्वाइंट्स पर इमरजेंसी हेतु चिकित्सा व्यवस्था के साथ ही झील में मेडिकल बोट व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था भी कर ली गई है। बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं एसडीएम टिहरी संदीप कुमार द्वारा भी लगातार आयोजन को लेकर निरीक्षण एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा की जा रही है।

बैठक में जनसम्पर्क अधिकारी दिल्ली के.के. जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी मुख्यालय ब्रिजेन्द्र पाण्डेय, डीटीडीओ चमोली सोबत सिहं राणा, वरिष्ठ सहासिक खेल अधिकारी लता बिष्ट, नोडल अधिकारी मनोज जोशी, सहासिक खेल अधिकारी के.एस.नेगी, मंत्रा पैराग्लाइडिंग कम्पनी के तानाजी ताकवे, बलवन्त सिंह कपकोटी, क्षेत्रीय प्रबन्धक ग.म.वि.नि. वीरेन्द्र सिंह गुंसाई, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्जुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top