Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

कोर्ट ने सीजीएम जल संस्थान, मुख्य अभियंता पीडब्लूडी सहित इन अधिकारियों को इस मामले में नोटिस किया जारी,कोर्ट में पेश होने के आदेश

देहरादून।अधिकारी राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करते नहीं थक रहे लेकिन चार विभागों के अधिकारी दर्शन लाल चौक पर खुले में बह रहे सीवरेज को ठीक नहीं करवा पा रहे हैं।गांधी रोड़ निवासी अधिवक्ता शिवा वर्मा ने 13 दिसंबर 2021 को स्थायी लोक अदालत के समक्ष इस मामले को उठाया था। उन्होंने बताया कि दर्शनलाल चौक पर एक सीवरेज मेन होल का ढक्कन कई महीनों से खुला है, जिसमें गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। मेन हाल से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। दर्शनलाल चौक वीआइपी मार्ग है। यहां से न्यायालय, एसएसपी कार्यालय, दून अस्पताल, नगर निगम, विभिन्न कालेज, फायर स्टेशन सहित मार्ग से प्रत्येक दिन हजारों सार्वजनिक वाहन, वीआइपी स्काट, एंबुलेंस और स्कूल की गाड़ियां गुजरती हैं। नाले का मेन होल का ढक्कन खुला होने से पैदल आने-जाने वालों के लिए भी खतरा बना हुआ है।

अधिकारी राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करते नहीं थक रहे, लेकिन चार विभागों के अधिकारी दर्शन लाल चौक पर खुले में बह रहे सीवरेज को ठीक नहीं करवा पा रहे हैं। मामला कोर्ट में जा चुका है और कोर्ट की ओर से विभागों के अधिकारियों को पेश होने के आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन छह तिथि लगने के बावजूद अधिकारी अब तक पेश नहीं हो हुए। कोर्ट की ओर से 28 फरवरी को संबंधित विभागीय अधिकारियों को कोर्ट के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान केस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट के अध्यक्ष राजीव कुमार ने मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब देने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही रिपेयरिग का काम पूरा न होने तक जिस जगह से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है, वहां पर गैमेगजीन पाउडर का छिड़काव व सफाई करने को कहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top