Headline
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने जन्मदिन पर ‘पुष्पा’ को किया विश,रश्मिका ने भी दी बधाई

मुंबई।साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। एक्टर को उनके जन्मदिन पर उनके दोस्तों, फैंस और परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म पुष्पा के एक्टर अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में अपने घर के बाहर फैंस को शुक्रिया अदा किया, जो उनका इंतजार कर रहे थे। अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा ने भी अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर जन्मदिन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में कपल बर्थडे केक के सामने एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अल्लू के जन्मदिन पर खास तरीके से विश किया है। एक्ट्रेस ने लिखा-मेरे पुष्पराज अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पूरी दुनिया आपको पुष्पा के रूप में वापस एक्शन में देखने का इंतजार कर रही है और मुझे आशा है कि वे आपको ज्यादा से ज्यादा प्यार करेंगे। रश्मिका के इस पोस्ट पर अल्लू ने जवाब दिया है। एक्टर ने लिखा-थैंक यू सो मच श्रीवल्ली।

अल्लू अर्जुन को डेविड वॉर्नर ने खास अंदाज में दी बधाई

अल्लू अर्जुन की पत्नी ने इस स्टोरी को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा जन्मदिन मुबारक हो। अल्लू अर्जुन को उनके फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों समेत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। डेविड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी इसला के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में बधाई देते हुए कहा कि जन्मदिन मुबारक हो दोस्त। हम पुष्पा 2 का और इंतजार नहीं कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपका जन्मदिन शानदार रहेगा। डेविड की बेटी इसला ने भी अल्लू को जन्मदिन की बधाई दी है। इस पर अल्लू अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो को पोस्ट कर लिखा-आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top