Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

खास खबर-देहरादून आरटीओ कार्यालय में अपॉइंटमेंट की शर्त खत्म, शुक्रवार से ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट भी होंगे शुरू

देहरादून।देहरादून आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार से रोजाना 150 ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट दे सकेंगे। लेकिन लाइसेंस का टेस्ट देने को लेकर अपॉइंटमेंट की जरूरत पड़ेगी।जबकि, अन्य कामों के लिए अपॉइंटमेंट की शर्त खत्म कर दी गई है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और कार्यालय के अधिकांश कर्मचारियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर अपॉइंटमेंट की व्यवस्था लागू की गई थी और साथ ही कार्यालय की ओर से चालक और वाहन से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन ‘पहले आओ पहले पाओ’ के सिद्धांत पर ऑनलाइन http://appointment.rtodoon.in में समय से आरक्षित करने के बाद ही सीमित संख्या में स्वीकार किए जा रहे हैं।

एक दिन में केवल 25 आवेदन स्वीकार किए जा रहे थे।सभी कार्य के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की अनिवार्यता थी।उस दौरान बैकलॉग को छोड़कर नए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का काम बंद रखा गया, लेकिन पिछले हफ्ते ही आरटीओ ने 60 नए आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस के अपॉइंटमेंट देने की मंजूरी दी है।

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर आरटीओ कार्यालय में आवेदकों को अपॉइंटमेंट लेने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन अब कोरोना केसों में गिरावट आने पर आरटीओ कार्यालय में भी कार्य सामान्य हो गए हैं।अब आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस को छोड़कर बाकी अन्य कामों के लिए अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी. साथ ही आरटीओ कार्यालय में रोजाना 150 ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट दे सकेंगे, लेकिन लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट देने को लेकर अपॉइंटमेंट की शर्त अनिवार्य रूप से लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top