Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

खिलाड़ी अपना सर्वोत्तम खेल का प्रदर्शन करें, खेल भावना से खेलें-रेखा आर्या

देहरादून। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री परेड ग्राउंड स्थित नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल पहुंची जहां उन्होंने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट(पुरुष व महिला) 2022-23 की पांच दिवसीय प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। शुभारंभ पश्चात सभी टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया व सलामी ली गई,साथ ही सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी से 24 फरवरी तक किया जाएगा। वही इस टूर्नामेंट में कुल 18 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जिसमें पुरूष व महिला खिलाड़ी सम्मलित हैं। खेल मंत्री ने कहा कि इस दौरान उन्हें महिला कबड्डी टीमों के मध्य शानदार मैच देखने का अवसर प्राप्त हुआ इसके साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई देने के साथ ही सभी से खेल भावना के साथ खेलने की बात कही।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कबड्डी खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमें ज्यादा बीमारियां नहीं होती हैं। कबड्डी भारत का सबसे प्राचीन खेल है और ये खेल अब भी बहुत प्रसिद्ध है। कबड्डी का खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होता है जहां आज हमारे खिलाड़ी पदक जीतकर देश व अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेलने के लिए शरीर में स्फूर्ति और चपलता की जरूरत होती है यह खेल शतरंज की तरह ही दिमाग से खेले जाने वाला खेल है। यह खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाता है साथ ही इस खेल को खेलने से भाईचारे की भावना पैदा होती है। कहा कि खेलना महत्वपूर्ण है जीत हार महत्वपूर्ण नहीं है। खेल स्वस्थ मन के लिए खेलना चाहिए। कबड्डी हमारे देश का पुराना खेल है जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। मेरा विश्वास है कि हमारे ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर राजपुर विधायक श्री खजानदास जी,सचिव खेल श्री दीपेंद्र चौधरी जी, अपर सचिव/निदेशक खेल श्री जितेंद्र सोनकर जी,संयुक्त निदेशक खेल श्री धर्मेंद्र भट्ट जी,संयुक्त निदेशक युवा कल्याण श्री अजय अग्रवाल जी,उपसचिव खेल श्री धीरेंद्र कुमार जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शबाली गुरुंग जी,प्रधानचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून श्री राजेश ममगाईं जी सहित विभागीय अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top