Headline
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गढ़वाल कमिश्नर और आपदा सचिव पहुंचे उत्तरकाशी,कही ये बात

उत्तरकाशी।आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा और गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने आज पुरोला प्रखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया।इस दौरान दोनों अधिकारियों मौके पर जाकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने आपदा संबंधित विभागीय अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों, रास्तों, पेयजल, विद्युत लाइनों के पूनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आपदा सचिव व आयुक्त गढ़वाल ने एसडीएम देवानंद शर्मा को पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखने, किसानों की कृषि भूमि, फसलों को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा के तय मानकों के तहत आर्थिक राहत वितरित करने के भी निर्देश दिए।आपदा सचिव ने अधिकारियों के साथ तीन दिन से जारी पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली और साथ ही राजस्व विभाग से आपदा से कृषि भूमि के कटाव व मलवे से तबाह फसलों के नुकसान का ब्यौरा लिया। पीड़ित परिवारों, किसानों को अबतक बांटी गई आर्थिक सहायता के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि दो दिन पहले हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री धामी चाहते थे कि हम सब यहां आकर जमीनी स्तर पर जांच करें और नुकसान का आकलन करें।जिसके लिए हम यहां पर हैं। उन्होंने कहा प्रभावित लोगों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।सीएम धामी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।आज सुबह भी उन्होंने उत्तरकाशी पर अपडेट लिया. हम यहां एक बैठक भी करेंगे।

आपदा सचिव व आयुक्त गढ़वाल ने पुरोला पंहुचकर कमल नदी से स्वील एवं मालगाड़, पुरोला, कुमोला खंड, छाड़ा गदेरे से नगर पंचायत क्षेत्र कुरुड़ा व छाड़ा गांव तक गाड़ गदेरों के दोनों ओर कटाव से कृषि भूमि, फसलों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया।आपदा सचिव रंजीत सिन्हा ने आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागों के साथ चर्चा के साथ समीक्षा कर कहा आपातकालीन कार्यों के पुनर्निर्माण कार्यों में बजट बाधा नहीं बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top