Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

गरूड़, बागेश्वर के युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

देहरादून।प्रदेश के स्कूलों में नशा उन्मूलन का अभियान चला रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति अपने अभियान को जारी रखते हुए आज बागेश्वर जनपद पहुंची जहां मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने खोलिया विवेकानन्द इण्टर कॉलेज गरूड़ बागेश्वर व राजकीय इण्टर कॉलेज गरूड़ के छात्र- छात्राओं से संवाद किया।

उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी तरह का नशा इंसान को शारीरिक मानसिक से कमजोर तो करता ही है साथ राष्ट्रनिर्माण में भी बाधक बनता है, जिस देश का युवा नशे की गिरफ्त में होगा फिर उस देश के लिए एक समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगाह किया कि आज कुछ विदेशी ताक़तें हमारे देश के युवाओं को नशा रूपी जाल में फँसाना चाहते हैं, जिससे कि वह हमारे देश के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर देश की जड़ों को कमजोर कर सकें। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये।

संवाद कार्यक्रम में दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया, छात्र-छात्राओं ने कविताओं, शायरी व कहानियों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। एडवोकेट ललित मोहन जोशी के संवाद से स्कूली छात्र-छात्राओं बेहद भावुक हो उठे उन्होंने संकल्प लिया कि वह आगे ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे कि उनके माता-पिता को कोई तकलीफ नहीं उठानी पड़े। छात्र-छात्राओं ने कहा कि मादक पदार्थों के साथ आज के समय में मोबाइल, सोशल मीडिया भी एक नशे के रूप में उभरा है, इसकी लत को छुड़ाने के लिए भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए।

युवा संवाद कार्यक्रम में खोलिया विवेकानन्द इण्टर कॉलेज गरूड़ बागेश्वर के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी, चंद्र शेखर बड़शीला, राजकीय इण्टर कॉलेज गरूड़ के प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह बिष्ट , मोहन चंद्र जोशी तथा मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति की टीम से मोहित बिष्ट, योगेश चिराल, हिमांशु कांडपाल, दीवान सिंह एवं दोनों सस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 1200 से अधिक छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top