Headline
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

गर्मी में शरीर के लिए सबसे फायदेमंद फल है खरबूजा, जानिए कैसे

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। जी हाँ और इस मौसम में कई तरह के फल बाजार में मिलते हैं और वह सभी शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। हालाँकि गर्मियों के मौसम में खरबूजा अधिक मात्रा में मिलता है। ऐसे में हर व्यक्ति खरबूजा खाना पसंद करता है। आपको बता दें कि खरबूजे में 95त्न पानी के साथ कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जी हाँ और इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, और साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है। इसके अलावा भी इसको खाने के कई फायदे हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

वजन कम करने में- खरबूजा एंटीऑक्सीडेंट का स्त्रोत है और जिन फलों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, वे मोटापा (ओबेसिटी) को कम करने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा खरबूजे में डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है।

कैंसर रोकने के लिए- खरबूजे में बड़ी मात्रा में आर्गेनिक पिगमेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है, जो कैंसर से बचाने के साथ ही लंग कैंसर की संभावना को भी कम करता है।

आंखों के लिए- खरबूजे में विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन मिलता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

मधुमेह- खरबूजे में ऑक्सीकाइन पाया जाता है, जो रक्त में शुगर के स्तर को संतुलित करने में सहायक हो सकता है। जी हाँ और यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को भी दूर रखने का काम कर सकता है।

फेफड़े स्वस्थ- खरबूजा बीटा-कैरोटीन से समृद्ध होता है। यह लंग्स कैंसर पर प्रभावी असर दिखा सकता है। इसी के साथ इसके छिलके व गूदा में मौजूद बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीजन-मुक्त कणों से बचाते हैं और इसी वजह से फेफड़े से संबंधित कैंसर से सुरक्षा मिलती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए – गर्भवती महिलाओं के लिए खरबूजे का सेवन फायदेमंद साबित होता है।
दांत दर्द- खरबूजे में विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और विटामिन दांत दर्द से छुटकारा दिलवाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top