Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

गांगुली क्या राज्यसभा में जाएंगे?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और भारत के सर्वकालिक महान कप्तान सौरव गांगुली  क्या अब राजनीति में उतरेंगे? उनको लेकर एक दशक से ज्यादा समय से इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक जमाने में कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ परिवार की करीबी की वजह से उनके सीपीएम के साथ जाने की चर्चा थी। बाद में ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस में जाने की चर्चा हुई। पिछले करीब तीन साल से भाजपा से नजदीकी की चर्चा रही। पिछले विधानसभा चुनाव में उनके भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा बनने की चर्चा थी। लेकिन सौरव राजनीति से दूरी बनाए। रहे अब जब उनको अपमानित करके बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटाया जा रहा है और आईसीसी का चुनाव नहीं लडऩे दिया जा रहा है तो चर्चा है कि वे तृणमूल के साथ राजनीति शुरू कर सकते हैं।

ममता बनर्जी ने उनके पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। उन्होंने कहा है कि सौरव गांगुली को आईसीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे दिया जाए। हालांकि इसकी संभावना कम है। तभी कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी उनको राज्यसभा का प्रस्ताव दे सकती है। पश्चिम बंगाल में अगले साल राज्यसभा की कई सीटों के चुनाव होने वाले हैं। लेकिन सवाल है कि क्या गांगुली उनका प्रस्ताव स्वीकार करेंगे। राज्यसभा के कई प्रस्ताव उनको पहले भी मिल चुके हैं। उनको पता है कि वे अभी बंगाल के सबसे लोकप्रिय आईकॉन हैं। इसलिए वे अपने को इतने सस्ते में दांव पर लगाएंगे, इसकी संभावना कम है। महाराज के नाम से मशहूर सौरव के बारे में माना जाता है कि वे हमेशा पहले से ज्यादा बड़ी वापसी करते हैं। इसलिए इंतजार करना होगा कि उनकी अगली पारी कैसी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top