Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

गाजियाबाद के मोदीनगर में पीएचडी के छात्र अंकित खोखर की मकान मालिक ने की हत्या, चार टुकड़े कर अलग- अलग जगह पर फेंक शव को  लगाया ठिकाने 

दिल्ली- एनसीआर। गाजियाबाद के मोदीनगर में राधा एंक्लेव में किराये पर रहने वाले पीएचडी के छात्र अंकित खोखर (35) की उसके मकान मालिक उमेश शर्मा ने एक करोड़ के लिए हत्या कर दी और आरी से शव के चार टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए। दो टुकड़े गंगनहर और एक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फेंका गया। धड़ खतौली में फेंका। पुलिस उमेश और उसके दोस्त प्रवेश को हिरासत में लेकर बुधवार को वारदात के खुलासे का दावा किया। छह अक्तूबर से लापता बताए गए अंकित के शव के टुकड़े अभी नहीं मिले हैं। मोदीनगर में पीएचडी के छात्र अंकित की हत्या के बाद उमेश शर्मा ने उसके शव के आरी से चार टुकड़े किए थे। हाथ, पैर, सिर और धड़ को अलग-अलग कर दिया था। उसने डासना के पास मसूरी गंगनहर में हाथ और पैर फेंके।

इसी के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सिर फेंका। इससे पहले खतौली में धड़ फेंककर आया। पुलिस का दावा है कि उसने पूछताछ में हत्या के पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बता दिया है। इसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उसने पहले से तय कर रखा था कि छह अक्तूबर को ही साजिश को अंजाम देगा। वह सामान्य बातचीत के बाद बहाने से अंकित के पास गया। वह उस समय बैठा था। उससे पूछा कि तुमने अपनी शादी के बारे में क्या सोचा है, तुम कहो तो तुम्हारे लिए लड़की ढूंढें। इसी बातचीत के दौरान वह उसके पीछे की तरफ गया और तेजी से गला दबा दिया। अंकित थोड़ी देर तड़पा और फिर उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद उमेश अपने घर में गया और आरी लेकर आया। आरी से ही शव के चार टुकड़े किए। उसने कहा कि उसने यू-ट्यूब पर एक फिल्म ने देखा था कि अगर हत्या के बाद किसी का शव बरामद न हो तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती है। पुलिस ने उमेश से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह छह अक्तूबर को ही बाजार से आरी और सफेद पन्नी खरीदकर लाया था। हत्या के बाद पहले उसकी गर्दन काटकर अलग की। शरीर से पूरा खून निकल जाने के बाद तीन और टुकड़े किए। इसके बाद सफेद पन्नी में चारों टुकड़े पैक किए। फिर पूरा कमरा साफ किया। इसके बाद टुकड़े उसने कार में रख दिए। वह दोस्त से कार मांगकर लाया था। दोस्त एक लैब में काम करता है।वह छह अक्तूबर को ही कार लेकर निकल गया। पहले खतौली पहुंचा। वहां गंगनहर में एक टुकड़ा फेंक दिया। वहां से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से होता हुआ डासना के पास मसूरी पहुंचा। यहां दो टुकड़े गंगनहर में फेंके। चौथा टुकड़ा उसने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फेंका। इसके बाद वह मोदीनगर अपने घर चला गया। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव के टुकड़े बरामद करने की है। पुलिस उसे लेकर घूम रही है।

उसने बताया है कि यह काम उसने अकेले किया। हालांकि, पुलिस को इस पर यकीन नहीं है। पुलिस का मानना है कि इसमें उसकी पत्नी और दोस्त भी साथ रहे होंगे। शव के टुकड़े बरामद होने के बाद उससे फिर से पूछताछ होगी। पत्नी और दोस्त को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। वे अभी जुबां नहीं खोल रहे हैं। सभी एक ही बात कह रहे हैं कि उन्हें कुछ नहीं मालूम है। पुलिस ने इन दोनों के अलावा चार और लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिर सभी का आमना-सामना कराया जाएगा।प्रदीप को वह भाई की तरह मानता था। उसे यह पता ही नहीं चला कि जिन लोगों पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहा है, वे ही उसकी जान के दुश्मन बनेंगे। उमेश की पत्नी अंकित से कहती थी कि तुम मेरे बहुत ही प्यारे भाई हो। उसने कई बार अंकित को खाना बनाकर भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top