Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

गुजरात  विधानसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला आया सामने, जानिए क्या है पूरा मामला

गुजरात। गुजरात  विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। गुजरात के अहमदाबाद जिले के बावला में ड्रोन उड़ाने के आरोप में पुलिस ने बीते गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वही स्थान है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी थी।

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री के रैली स्थल के आस-पास के इलाके को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया था। स्थानीय पुलिस अधिकारी निरीक्षक भरत पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली से पहले तीन स्थानीय लोगों को ड्रोन उड़ाते हुए देखा गया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

निजी फोटोग्राफर ने उड़ाया था ड्रोन 
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बावला में पीएम के रैली स्थल के पास वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए निजी फोटोग्राफर ने ड्रोन उड़ाया था। जैसे ही सुरक्षा अधिकारियों की नजर ड्रोन पर पड़ी, उन्होंने उसे नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कश कालू भाई, निकुल रमेश भाई परमार व राजेश प्रजापति के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।  बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को गुजरात में थे। 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा एक दिसंबर व पांच दिसंबर को चुनाव होंगे। मतगणना आठ दिसंबर को होनी है।

इससे पहले, पांच जनवरी 2022 को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब के फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। जिस इलाके में पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top