Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

गुस्से में जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा,धरना प्रदर्शन जारी

गुस्से में जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा,धरना प्रदर्शन जारी

कोषागार से वेतन/पेंशन की मांग पर शासन द्वारा चाही गई सहमति पर उत्तराखण्ड जल संस्थान प्रबन्ध तंत्र द्वारा अपनी असहमति देने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश के साथ आज दिनांक 14.06.2024 को उत्तराखण्ड जल संस्थान प्रबन्ध तंत्र के जल भवन, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में विशाल धरना/घेराव

जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के आंदोलन नोटिस सं० 01/देहरादून, दिनांक 06.01.2024 एवं आआंदोलन नोटिस सं० 02/देहरादून, दिनांक 17.01.2024 एवं 30/मोर्चा देहरादून/ दिनांक 06.06.2024 के क्रम में मोर्चा द्वारा उत्तराखण्ड जल संस्थान के प्रबन्ध तंत्र के खिलाफ विशाल धरना एवं घेराव किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मोर्चे के सभी पदाधिकारियों/ सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया। धरना स्थल में अत्यधिक तापमान होने के बावजूद भी सभी कार्मिक 02:00 बजे तक धरना स्थल पर डटे रहे। धरना/घेराव कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय जोशी एवं संचालन श्री श्याम सिंह नेगी द्वारा किया गया।

उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश के महामंत्री श्री मंगलेश लखेड़ा द्वारा मोर्चे को अपना सहमति पत्र दिया गया।

साथ ही श्रमिक संघ के महामंत्री श्री मंगलेश लखेड़ा द्वारा बताया गया कि मोर्चा कार्मिक/विभागीय हित में अपनी जायज लड़ाई को लड़ रहा है। मोर्चे के दिशा निर्देश पर कार्मिक हित में हर आंदोलनात्मक कार्यवाही के लिये तैयार हैं।

मोर्चे के संयोजक श्री विजय खाली द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा कोषागार से वेतन/पेंशन निर्गत करने हेतु एक समिति का गठन किया गया था जिस समिति में पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी नियुक्त किये गये थे। शीघ कोषागार से वेतन/पेंशन देने हेतु समिति द्वारा शीघ्र सहमति मांगी गयी थी। पेयजल निगम के द्वारा अपनी सहमति शासन को प्रदान की गयी, परन्तु उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा अपनी असहमति शासन को प्रेषित की गयी। जिसमें कि उत्तराखण्ड स्थित सभी मोर्च के कार्मिकों में भारी रोष व्याप्त है। भारी गर्मी होने के बावजूद भी जल भवन में सभी कार्मिक घेराव कार्यक्रम में डटे रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इ० डी०के० सिंह अपनी सकारात्मक सहमति नहीं देते है तो मोर्चे के द्वारा अगली रणनीति तैयार कर मजबूती के साथ उत्तराखण्ड जल संस्थान प्रबन्ध तंत्र के खिलाफ आंदोलित होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि मोर्चे के आंदोलन को अन्य संगठनों द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है।

मोर्च के संयोजक श्री रमेश बिंजोला ने धरना/घेराव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उत्तराखण्ड जल संस्थान के प्रबन्ध तंत्र की घोर विरोध करते हुये कहा कि प्रबन्ध तंत्र द्वारा कोषागार से वेतन/पेंशन दिये जाने पर अपनी सहमति दी जानी चाहिये थी, परन्तु प्रबन्ध तंत्र द्वारा अपनी सहमति शासन को भेजी गयी जो कि कर्मचारी हित में सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रबन्ध तंत्र द्वारा असहमति सिर्फ अपने स्वार्थों को देखते हुये शासन को प्रेषित की गई। रणनीति के तहत असहमति विषय पर जो मुख्य भूमिका ३० डी०के० सिंह की रही वह कार्मिक हित में नहीं है। साथ ही उन्होंने इ० डी०के० सिंह की सम्पत्ति की भी जांच विजिलेन्स से की जायेगी एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान प्रबन्ध तन्त्र द्वारा किसी भी कार्मिक का उत्पीड़न किया गया तो मोर्चा उक्त अधिकारी के विरूद्ध आन्दोलन को बाध्य होगा।

धरना कार्यक्रम में मोर्चे के सभी पदाधिकारी / सदस्य ३० डी०के० सिंह के कक्ष तक पहुंचे एवं जोरदार नारों के साथ उनका विरोध किया गया एवं इं० डी०के० सिंह के मुरदाबाद के नारे भी लगाये गये। घरना/घेराव कार्यक्रम जल भवन, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दिनांक 15.06.2024 तक यथाका जारी रहेगा।

धरना/घेराव में निम्न कार्मिक उपस्थित रहे

सर्व श्री रमेश विजोला, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी, वासुदेव राणा, घनानन्द थपलियाल, रामचन्द्र सेमवाल, संदीप मल्होत्रा, शिशुपाल सिंह रावत, लक्ष्मी नारायण भट्ट, सुमित पुन्न अनिरूद्ध कौत, हेमना नेगी. सुभाष सल्लीत्रा, मदन लाल धन सिंह रावत, नरेन्द्र पाल, नीश शर्मा नेहर सिंह कुमार, जीवानन्द मटूट रणवीर सिंह, राम प्रसाद चंदोला, रमेश शर्मा, लाल सिंह रौतेला प्रसाद, इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top