Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

चारधाम यात्राकाल के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले यात्राकाल के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के मसालगांव आने की संभावना है। मसाल गांव के ग्रामीणों के निमंत्रण पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी जन्म स्थली मसाल गांव में चारधाम यात्राकाल के दौरान आने का ग्रामीणों को भरोसा दिया था।

मसाल गांव के ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल में शामिल मंदिर समिति अध्यक्ष सकलचंद राणा, ग्राम प्रधान खेमराज सिंह राणा, मंदिर समिति उपाध्यक्ष रणवीर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह राणा ने लखनऊ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें मसालगांव में निर्माणाधीन मां भगवती मंदिर के शिलान्यास करने का न्योता दिया। योगी आदित्यनाथ की हामी के बाद ग्रामीण बेहद खुश हैं।

मंदिर समिति अध्यक्ष सकलचंद राणा ने बताया है कि केदार कांठा और केदार गंगा के तट पर स्थित ग्राम मसालगांव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सन् 1972 में जन्म हुआ था। उनके पिताजी आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में उस दौरान सेवारत थे तथा मसालगांव में निवास करते थे। ग्रामवासी उन्हीं के करकमलों द्वारा मां भगवती मन्दिर का शिलान्यास करवाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसी को लेकर गांव का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी से मिलकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top