Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

चारों धाम में श्रद्धालुओं का लगा तांता, 12 दिन में 9 लाख लोगों ने किए दर्शन

चारों धाम में श्रद्धालुओं का लगा तांता, 12 दिन में 9 लाख लोगों ने किए दर्शन

देहरादून।इस बार चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। यात्रा शुरू होने से अब तक आठ लाख 88 हजार 733 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक भीड़ बाबा केदार के दर पर उमड़ रही है।यात्रा के शुरुआती 13 दिनों की तुलना की जाए तो पिछले वर्ष से इस बार पांच लाख आठ हजार 152 श्रद्धालु अधिक आ चुके हैं। हालांकि, पिछले वर्ष यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। तीसरे दिन केदारनाथ और पांचवें दिन बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। जबकि, इस बार यात्रा की शुरुआत तीन धामों (यमुनोत्री, गंगोत्री व केदारनाथ) के कपाट खुलने के साथ हुई और इसके तीसरे दिन ही बदरीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए।

बुधवार को 79 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारों धाम

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई को हुई। तभी से चारों धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बुधवार को भी 79,452 श्रद्धालुओं ने चारों धाम में मत्था टेका। केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 33,715 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। चारों धाम में भीड़ प्रबंधन में सरकारी मशीनरी के पसीने छूट रहे हैं। धामों में भीड़ को देखते हुए 31 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top