Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

चीन ने रची साजिश? होटल में मृत मिला ताइवान का सीनियर मिसाइल डेवलपमेंट अधिकारी

[ad_1]

बीजिंग।  अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन की लगातार बौखलाहट देखने को मिल रही है। यही वजह है कि वह लगातार ताइवान के खिलाफ आक्रामक हो गया है। दोनों देशों के बीच चल रही टेंशन के बीच ताइवान के एक सीनियर मिसाइल डेवलपमेंट अधिकारी होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं। इस घटना के बाद सभी का शक चीन पर है। लोगों का मानना है कि यह चीन की नई साजिश हो सकती है। चीन खुद कह चुका है कि उसके द्वारा पिछले दो दिनों में ताइवान के आसपास 100 से अधिक लड़ाकू विमानों और 10 युद्धपोतों ने बड़े पैमाने पर हुए सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया है।

ताइवान के तट के पास छह क्षेत्रों में चलाए जा रहे संयुक्त अवरोध अभियान में लड़ाकू विमानों से लेकर बमवर्षक विमानों, विध्वंसक जहाजों और युद्धपोतों तक का इस्तेमाल किया गया। चीनी सेना की पूर्वी थिएटर कमान ने कुछ मिसाइलों के नए संस्करण भी दागे। सैन्य अधिकारियों ने दावा किया कि इन मिसाइलों ने ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र में अज्ञात लक्ष्यों को पूरी सटीकता के साथ निशाना बनाया। इनमें ताइवान के ऊपर से प्रशांत क्षेत्र में दागी गई मिसाइलें भी शामिल हैं।

मीडिया के अनुसार, चीन पेलोसी के ताइवान दौरे के जवाब में अभूतपूर्व पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। बता दें कि पेलोसी पिछले 25 सालों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की सबसे शीर्ष अधिकारी हैं। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और विदेशी सरकारों के साथ उसके संबंधों का विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पेलोसी ने स्व-शासित द्वीप की अपनी यात्रा को लेकर चीन की चिंताओं और विरोध की अवहेलना की है।

बयान में पेलोसी के ताइवान दौरे को उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया गया है। इसमें कहा गया है कि यह कदम चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है। ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र के पास पिंगटन द्वीप पर शुक्रवार को पर्यटक अभ्यास क्षेत्र की तरफ जाने वाले सैन्य विमानों की एक झलक पाने की कोशिश में इक_े हुए। लड़ाकू विमानों को उड़ान भरते देखा जा सकता था और उनकी तस्वीरें ले रहे पर्यटक ‘चलो ताइवान को वापस लेते हैं’ कहते नजर आ रहे थे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top