Headline
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

जब फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने की थी सुष्मिता सेन की बेइज्जती, झटके से छुड़ाया हाथ और बोलीं…

मुंबई।सुष्मिता सेन ने रीसेंटली ट्विंकल खन्ना के सामने अपनी जिंदगी के कई राज खोले। उनका इंटरव्यू काफी वायरल है। इसमें उन्होंने महेश भट्ट से जुड़ी एक मजेदार घटना बताई। सुष्मिता को फिल्मों में पहला ब्रेक महेश भट्ट ने दिया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि महेश भट्ट ने उनकी सबके सामने बेइज्जती कर दी जिस पर सुष्मिता सेन रोने लगी थीं। सुष्मिता जब जाने लगीं तो महेश भट्ट ने हाथ पकड़कर उनको रोकने की कोशिश की। इस पर सुष्मिता ने उनका हाथ झटका और बोलीं, मुझसे इस तरह से बात मत कीजिए। इसके बाद जो हुआ वो काफी इंट्रेस्टिंग था।

सबके सामने झल्ला पड़े महेश भट्ट

सुष्मिता को एक गुस्से वाला सीन देना था जिसे वह ठीक से कर नहीं पा रही थीं। इस पर महेश उन पर बरस पड़े। सुष्मिता ने ट्विंकल को बताया, वह वाकई बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं। उन्होंने 40 मीडिया पर्सन औऱ 20 प्रोडक्शन के सामने पब्लिकली मुझ पर अटैक करके एक एंबिशन को तोड़ा था। मैं रोने लगी और कहा, मैंने आपसे कहा था कि मुझे ऐक्टिंग नहीं आती है, मुझे आपने ये सब करने के लिए क्यों बुलाया है, मुझे नहीं पता कैसे ऐक्टिंग करनी है। इस पर महेश भट्ट चिल्लाए, क्या लेके आए हो, ऐसे कैमरे पर मिस यूनिवर्स की ऐक्टिंग करेगी। वह अपनी जान बचाने के लिए भी ऐक्टिंग नहीं कर पा रही।

महेश भट्ट ने फोन करके दिया था ऑफर

ट्विंकल खन्ना के चैट शो ट्वीक इंडिया पर सुष्मिता सेन मेहमान बनकर आई थीं। उन्होंने मिस यूनिवर्स बनने से लेकर बच्चियों को गोद लेने और अपनी लाइफ में पुरुषों तक पर बात की। सुष्मिता 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। 1996 में महेश भट्ट ने उन्हें पहली फिल्म में ब्रेक दिया था। ट्विंकल खन्ना ने उनसे पूछा वह ब्यूटी पीजेंट के बाद फिल्मों में कैसे आ गईं। इस पर सुष्मिता ने जवाब दिया कि उनके पास महेश भट्ट का फोन आया था और उन्होंने फिल्म ऑफर की। सुष्मिता ने उनसे कहा कि उन्होंने कभी थिएटर नहीं किया न ही ऐक्टिंग करनी आती है। इस पर महेश भट्ट बोले कि वह जो हैं उन्हें बस वही करना है। रोल मिस यूनिवर्स का ही था। सुष्मिता ने उनसे कहा कि मैं अच्छी ऐक्टर नहीं हूं तो महेश बोले, कोई बात नहीं मैं बहुत अच्छा डायरेक्टर हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top