Headline
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

जरूरी ख़बर :- एक दिन में 5 हजार श्रद्धालु ही करेंगे हेमकुंड साहिब के दर्शन, ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीकरण जरूरी

देहरादून । चारों धामों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की भी संख्या निर्धारित कर दी गई है। अब हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन हर दिन पांच हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। चारों धामों के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब में हर दिन पांच हजार यात्री दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इससे यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है।

आगामी 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं। यात्रा सुव्यवस्थित और सुरक्षित चले इसके लिए उत्तराखंड सरकार और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ने विचार-विमर्श के बाद यहां प्रत्येक दिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित कर ली है।

ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण अनिवार्य
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने बताया कि हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालु यात्रा शुरू करने से पहले अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें। यदि किसी कारण से कोई ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवा पाए हों तो वे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब लक्ष्मण झूला मार्ग ऋषिकेश में बनाए गए पंजीकरण केंद्र पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

यात्री ऑनलाइन पंजीकरण के लिए registrationandtouristcare.ukgov.in पर या मोबाइल एप Tourist care uttarakhand डाउनलोड करके पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने अपील की कि हेमकुंड की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु पंजीकरण के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें, जिससे यात्रा मार्ग पर व्यवस्था बनाई जा सके और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top