Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल हाल के दिनों में फिल्मों से अधिक निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। उनके अफेयर की बात करें तो उनका नाम कई महिलाओं के साथ जोड़ा गया। अब अभय के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अभय बहुत जल्द शादी रचाने वाले हैं। उन्होंने अपनी फिल्म जंगल क्राई के प्रमोशन के दौरान इस संबंध में खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि वह शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं शादी कर रहा हूं। हालांकि, उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि उनकी दुल्हनिया कौन बनेंगी। साथ ही उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी अन्य जानकारियों को भी साझा करना उचित नहीं समझा। उम्मीद है कि जल्द इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

रिपोर्ट की मानें तो अभय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें वह अपनी शादी के बारे में बात करते हुए दिखे हैं। उनकी शादी कब और कहां होगी, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि अभय 46 साल के हो चुके हैं, इसलिए फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि कब दुल्हे के रूप में उनका सेहरा सजेगा।
पिछले साल अभय ने सोशल मीडिया पर अपनी खास दोस्त शिलो शिव सुलेमान के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके बाद लोग कयास लगाने लगे थे कि अभय और शिलो के बीच प्रेम की खिचड़ी पक रही है। शिलो, फियरलेस कलेक्टिव नाम के आर्ट कलेक्टिव की फाउंडर और डायरेक्टर हैं। 32 वर्षीया शिलो का जन्म और परवरिश बेंगलुरु में हुआ। अपनी मां से प्रेरित होकर शिलो ने बचपन में ही इल्स्ट्रेशन बनाना और लिखना शुरू कर दिया था।
शिलो से पहले अभय देओल का नाम सेलेब्रिटी मैनेजर और आर्टिस्ट साइरीना मामिक के साथ जुड़ा था। हालांकि, अभिनेत्री प्रीति देसाई के साथ अभय का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों ने करीब चार सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।

अभय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म सोचा न था से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वह जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और देव डी जैसी कई फिल्मों में नजर आए हैं। अभय यूं तो कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में कभी सुपरस्टार का दर्जा नहीं मिला। वह आखिरी बार देशभक्ति से प्रेरित वेब सीरीज 1962: द वॉर इन द हिल्स में नजर आए थे।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top