Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

जल जीवन मिशन में घोटाले की जांच के आदेश

हल्द्वानी।जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने जिले के जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिले के सभी जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को तय समय पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को पूरा करने को कहा।

डीएम ने कहा कि जिले में करीब 44 ऐसे स्कूल सामने आए हैं, जहां कनेक्शन तो हैं, लेकिन नलों में पानी नहीं है। इसके अलावा कुछ अनियमितताएं भी सामने आई हैं. इसके लिए स्वतंत्र एजेंसी से सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत किस तरह की पाइप या मैटीरियल लगाए गए हैं, इसकी जांच स्वतंत्र एजेंसी करेगी। अगर अनियमितताएं सामने आती हैं, तो उसमें उचित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक कार्य पूर्ण करने हैं। ऐसे में मार्च 2024 तक शत प्रतिशत काम कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कुछ मामले सामने आ रहे थे।जिनको देखते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में करीब 900 योजनाओं पर काम चल रहा है।इनमें 400 से अधिक योजना के फेज वन का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा कई योजनाओं का 50% से ऊपर कार्य प्रगति में है।कई योजनाओं में 15 अगस्त तक प्रगति किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top