Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते की बातें लंबे समय से चल रही हैं। सोशल मीडिया पर अकसर दोनों की नजदीकियां देखने को मिलती हैं। वहीं, इनके करीबी दोस्त भी कई बार इनके रिलेशनशिप की तरफ इशारा कर चुके हैं। हालांकि, खुद जहीर या सोनाक्षी ने कभी भी आधिकारिक रूप से इसपर कोई बात नहीं की है। दोनों ने घोषणा की कि वे एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने जा रहे हैं।

सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस म्यूजिक वीडियो का प्रोमो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ब्लॉकबस्टर, जल्द आ रहा है, क्या आप तैयार हो? इस गाने का टाइटल ब्लॉकबस्टर है। धमाका रिकॉर्ड्स के इस म्यूजिक वीडियो में सोनाक्षी और जहीर पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस गाने को एमी विर्क और असीस कौर ने गाया है। वहीं इसके बोल विभास और अभेन्द्र कुमार ने लिखे हैं।

सोनाक्षी के इस वीडियो पर प्रशंसकों ने अपनी उत्सुकता जाहिर की। वे इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए उत्सुक हैं। एक फॉलोवर ने सोनाक्षी के पोस्ट पर कमेंट किया, जी बिल्कुल तैयार हैं। कपल के एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, ये दोनों बेहद प्यारे हैं। ईश्वर का इनपर आशीर्वाद बना रहे। इस वीडियो के निर्देशक रंजू और निर्माता प्रियांक ने भी इस पोस्ट पर सोनाक्षी को हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी।

सोनाक्षी और जहीर अकसर एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं और इनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में इनके दोस्त वरुण शर्मा ने इनकी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन लिखा था, इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी। वरुण के कैप्शन के बाद एक बार फिर इनके रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा था।

सोनाक्षी फिल्म डबल एक्सएल में जहीर के साथ नजर आने वाली हैं। जहीर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म द नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिलहाल इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह नहीं बना पाए हैं।
इस साल मई में सोनाक्षी ने अपनी उंगली में रिंग के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने लिखा था, मेरे लिए बड़ा दिन…यह मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है, जो सच हो रहा है। मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सोनाक्षी की सगाई हो गई है।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top