Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

जानिए उत्तराखंड के कौन से जिले में तीन बार मनाई जाती है दीपावली

देहरादून। इस वर्ष दीपावली आगामी 24 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी दीयों के इस पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उत्‍तराखंड में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं मंडल में अलग-अलग अंदाज में दीपावली मनाई जाती है। इसी तरह राज्‍य में एक जिला ऐसा भी है जहां तीन बार दीपावली का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं तीन दीपावली पर्वों के बारे में.

यहां मनाई जाती है तीन तरह की दीपावली:

उत्‍तराखंड के टिहरी जिले में कार्तिक की दीपावली मनाई जाती है। जो इस बार 24 अक्‍टूबर को उत्‍साह के साथ मनाई जाएगी। इसके ठीक एक महीने बाद जिले में कई जगहों पर मंगशीर की दीपावली भी धूम देखने को मिलती है।

मंगशीर की दीपावली को स्थानीय बोली में बड़ी बग्वाल कहा जाता है। इस मौके परस्थानीय फसलों के व्यंजन बनाए जाते हैं। टिहरी के भिलंगना प्रखंड के बूढ़ाकेदार, जौनपुर व कीर्तिनगर के कई गांवों में मंगशीर की दीपावली की धूम देखने को मिलती है। दीपावली पर गांव से बाहर रहने वाले लोग भी अपने घरों को पहुंचते हैं। बूढ़ाकेदार में इस दीपावली को गुरू कैलापीर देवता के नाम पर मनाया जाता है।

इसके पीछे एक कहानी भी प्रचलित है। बताया जाता है कि कैलापीर देवता हिमांचल से भ्रमण पर निकले और उन्‍हें बूढ़ाकेदार बेहद पसंद आया। इसके बाद देवता यहीं रुकने गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए लकड़ी जलाकर रोशनी से देवता का स्वागत किया। तब से यह दीपावली मनाई जाती है। मंगशीर की दीपावली पर ग्रामीण क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी फसल के लिए देवता के साथ खेतों में दौड़ लगाते हैं। टिहरी जिले में कीर्तिनगर के मलेथा व जौनपुर के कुछ गांवों में भी यह दीपावली मनाई जाती है। लेकिन यहां इसे मनाने का कारण दूसरा है।

कार्तिक के महीने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी गोरखाओं के साथ युद्ध करने तिब्बत बार्डर पर गए थे और एक माह यानी मंगशीर में युद्ध लड़कर वापस आए थे, जिसके बाद से ग्रामीण इस दीपावली को मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय फसलों के कई पकवान तैयार किए जाते हैं। वहीं जिले में कई क्षेत्रों में कार्तिक दीपावली के 11 दिन बाद इगाश दीपावली भी मनाई जाती है।

जिसके पीछे स्‍थानीय ग्रामीण एक कहानी बताते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र का एक व्यक्ति जो काफी प्रसिद्ध था वह जंगल में लकड़ी लेने गया और रास्ता भटक गया। 11 दिन बाद जब वह वापस आया तो लोगों ने दीपावली मनाई। तब से यह पर्व मनाया जाता है।

इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन

हिंदू पंचांग के अनुसार, दीपावाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दीपावाली का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन 24 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। इससे पहले 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इसमें धनवंतरि की पूजा, मां लक्ष्मी और कुबेर का पूजन और सोना, चांदी, बर्तन घरेलू सामान की खरीदारी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top