Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

जिलाधिकारी ने ललतारों पुल के दोनों छोर पर जो जगह है, उसे ग्रिल व फाउण्टेन लगाकर पार्क के रूप में विकसित करने के दिये निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शहर के प्रमुख स्थानों, जहां-जहां अतिक्रमण व गन्दगी की स्थिति है, को लैण्डस्केप के माध्यम से स्वच्छ व सुन्दर बनाने के संकल्प के अन्तर्गत शुक्रवार को ललतारों पुल के आसपास के क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि ललतारों पुल के दोनों ओर जो जगह है, उसे ग्रिल व फाउण्टेन लगाकर पार्क के रूप में एक सप्ताह के भीतर विकसित किया जाये ताकि इस जगह पर जो अतिक्रमण तथा गाड़ियों के आड़े-तिरछे खड़ी करने की वजह से आये दिन थोड़े-थोड़े अन्तराल में जो जाम की स्थिति बनती है, उससे निजात मिल सकेगी। उन्होंने इसके अतिरिक्त लालतारों पुल के पास से जो रोड़ीबेलवाला की ओर सड़क जा रही है, उसके प्रवेश प्वाइण्ट के दोनों ओर जो ऊबाड़-खाबड़ की स्थिति बनी हुई है, उसमें टाइल्स लगाकर उसे भी खूबसूरत बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, ए0ई0 एचआरडीए श्री पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top