Headline
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय पौड़ी में 18 वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का हुआ आयोजन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय पौड़ी में 18 वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का हुआ आयोजन

पौड़ी गढ़वाल। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय की उपस्थिति में 18 वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। महान सांख्यिकी विद् एवं वैज्ञानिक प्रो० प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के जन्म दिवस 29 जून को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत सरकार स्तर से राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस हेतु प्रतिवर्ष अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष की थीम निर्णय लेने के लिए डेटा का उपयोग तय की गई है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न सामाजार्थिक विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं के नीतिगत निर्णयों हेतु शुद्ध आंकड़ों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने फील्ड स्तर से सर्वेक्षणों से आंकड़ों के संग्रहण, संकलन व विश्लेषण से निष्कर्ष प्राप्त किये जाने हेतु आधुनिक सांख्यिकी टूल्स का प्रयोग करने तथा इस पूरी प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से आंकड़ों के संग्रहण, संकलन, विश्लेषण एवं तद्जनित रिपोर्ट्स के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न नीतिगत निर्णयों के आगत के रूप में उपयोगी हैं।

इस दौरान सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी वी.एस. नेगी, राजेंद्र कुमार सहित मंगलमोहन, दिगम्बर सिंह व विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top