Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

जेल में मनेगी संजय राउत की जन्माष्टमी, जमीन घोटाला मामले में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

[ad_1]

मुंबई । मुंबई की एक विशेष अदालत ने शहर में एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने राउत का घर से बना खाना और दवाएं मंगाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया। हालांकि, उसने बिस्तर के उनके अनुरोध पर कोई आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। जज ने कहा कि जेल की नियमावली के अनुसार जेल प्राधिकारियों ने बिस्तर की पूरी व्यवस्था की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 60 वर्षीय राउत को उपनगर गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में एक अगस्त को गिरफ्तार किया था।

उन्हें सोमवार को ईडी की हिरासत खत्म होने पर धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे की अदालत में पेश किया गया था। ईडी ने उनकी हिरासत अवधि बढ़ाए जाने की मांग नहीं की। इसके बाद जज ने राउत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ईडी की जांच पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं, राउत की पत्नी और साथियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़ी है। ईडी के अधिकारियों ने 31 जुलाई को संजय राउत के घर छापेमारी की थी और उनसे कई घंटों तक पूछताछ के बाद 1 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। इसी साल 28 जून को ईडी ने 1034 करोड़ रुपये के पत्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग कनेक्शन में राउत को समन भेजा था। इससे पहले संजय राउत की पत्नी वर्षा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को ईडी के सामने पेश हुई थीं। ईडी ने इस हफ्ते की शुरुआत में वर्षा राउत को समन भेजे थे। वह शनिवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी के कार्यालय पहुंची थीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top