Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

टाइगर जिंदा है के बाद अली अब्बास की फिल्म में फिर दिखेंगे सलमान खान

2017 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर जिंदा है के लिए अली अब्बास जफर और सलमान खान ने हाथ मिलाया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब सुनने में आ रहा है कि ये दोनों फिर एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। एक बड़े पैमाने पर बनने वाली फिल्म के लिए दोनों के बीच बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जल्द इस संबंध में आधिकारिक धोषणा होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, अली अब्बास और सलमान एक फिल्म के सिलसिले में बातचीत कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, सलमान और अली अब्बास पिछले कुछ महीनों में कई प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने एक एक्शन फिल्म करने फैसला किया है। यह एक उम्दा एक्शन फिल्म है, जो काफी भावनात्मक होगी। फिल्म का विषय चुनौतीपूर्ण है और इसके लिए सलमान को ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ेगा।

यह सलमान के सुल्तान के मिजाज की फिल्म हो सकती है, जिसमें उन्होंने एक पहलवान की भूमिका निभाई थी। कहा जा रहा है कि सलमान ने फिल्म के लिए मौखिक तौर पर हामी भर दी है। कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले वह पूरी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्क्रिप्ट देखने और परखने के बाद ही वह फिल्म साइन करेंगे। फिल्म को बड़े बजट में बनाया जाएगा और इसके अधिकांश हिस्सों की शूटिंग विदेशों में होगी।

सूत्रों की मानें तो मेकर्स अगले साल जून में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर 2024 में रिलीज होगी। अली अब्बास फिलहाल शाहिद कपूर की फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में जुटे हैं। इसके साथ-साथ वह बड़े मियां छोटे मियां के प्री-प्रोडक्शन को पूरा करने में लगे हैं। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। दोनों प्रोजेक्ट के बाद अली अब्बास सलमान की फिल्म शुरू करेंगे।

अली अब्बास के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। वह एक बेटी के पिता बने हैं। अली अब्बास और उनकी पत्नी एलिसिया जफर के घर 24 सितंबर को नन्ही परी का आगमन हुआ है। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है।

सलमान मास्टर की हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। टाइगर 3 में भी सलमान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी। वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री 2 भी उनके खाते से जुड़ी हुई है। इसके अलावा वह बजरंगी भाईजान 2 में भी अपना जलवा दिखाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top